Uttarakhand Weather: मौसम में जल्द आने वाला है बदलाव, पहाड़ो के साथ मैदानी इलाको में भी गिरेगा तापमान 

Weather Update: उत्तराखंड(uttarakhand) मे अब ठंड ने दस्तक दे दी है। राज्य के कुछ इलाकों मे पहले ही बर्फबारी(snowfall) हो चुकी है।

Uttarakhand Weather: मौसम में जल्द आने वाला है बदलाव, पहाड़ो के साथ मैदानी इलाको में भी गिरेगा तापमान 
JJN News Adverties

Weather Update: उत्तराखंड(uttarakhand) मे अब ठंड ने दस्तक दे दी है। राज्य के कुछ इलाकों मे पहले ही बर्फबारी(snowfall) हो चुकी है। वही मौसम विभाग(meteorological department) ने पूर्वानुमान(weather forecast) जारी करते हुए जानकारी दी है कि प्रदेशभर में 6 नवंबर से मौसम करवट बदल सकता जिससे तापमान में एक से तीन डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में 6 नवंबर से मौसम बदलने का अनुमान है। इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ऊंची चोटियों में बर्फबारी की संभावना है। वही मौसम बदलने से मैदानी क्षेत्रों के तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है और न्यूनतम तापमान में पहाड़ी क्षेत्रों में चार से छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है। 

बता दे कि मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश में मौसम सामान्य बना रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार पांच नवंबर तक प्रदेश में मौसम सामान्य बना रहने का अनुमान है। इसके बाद मौसम में बदलाव आएगा। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties