मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस्तीफा देने के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी में मुख्यमंत्री को लेकर एक दुविधा बनी हुई है कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री अब किसे बनाया जाए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस्तीफा देने के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी में मुख्यमंत्री को लेकर एक दुविधा बनी हुई है कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री अब किसे बनाया जाए। खबरो की माने तो इन सब के बीच ये चर्चाए तेज हो गई है कि चौबट्टाखाल के विधायक सतपाल महाराज राज्य के अगले मुख्यमंत्री हो सकते हैं क्योकि इस रेस में उनका नाम सबसे आगे चल रहा है। इस रेस में पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...पूर्व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और कालाढूंगी से विधायक बंशीधर भगत भी शामिल है । आपको बता दे कि दिल्ली में मुख्यमंत्री को लेकर चर्चा चल रही है..हो सकता है कि भाजपा आलाकमान सतपाल महाराज के नाम की घोषणा कर दे। यह घोषणा सोमवार दोपहर तक हो सकती है। आपको बता दे कि सतपाल महाराज उत्तराखंड के शीर्ष राजनेता और भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। साथ ही बीजेपी के कई विधायक सतपाल महाराज के मुख्यमंत्री बनने की मांग भी कर रहे हैं । ऐसा संभव है कि 16 मार्च को सतपाल महाराज के ही हाथ उत्तराखण्ड की कमान आ जाए। इसके साथ ही मंत्रीमंडल के 11 अन्य विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे।