हल्द्वानी में बनाए गए 14 नए कंटेनमेंट जोन, प्रशासन और स्वास्थ विभाग पूरी तरह से अलर्ट

प्रशासन ने आज हल्द्वानी शहर में 14 जगहों पर कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने दी जानकारी

हल्द्वानी में बनाए गए 14 नए कंटेनमेंट जोन, प्रशासन और स्वास्थ विभाग पूरी तरह से अलर्ट
JJN News Adverties


भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3.33 लाख नए केस सामने आए हैं. यह लगातार चौथा दिन है कि देश में 3 लाख से ज्यादा केस मिले. हालांकि, शनिवार की तुलना में चार हजार केस कम आए. शनिवार को 3.37 लाख केस मिले थे।  पिछले 24 घंटे में कोरोना से 525 लोगों की मौत हुई।  
हल्द्वानी शहर में भी तेजी के साथ कोविड-19 संक्रमण बढ़ रहा है, जिसको देखते हुए शनिवार को सभी दुकाने सम्पूर्ण रूप से बंद थी वही प्रशासन ने आज हल्द्वानी शहर में 14 जगहों पर कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, पंचशील कॉलोनी विशाल मेगा मार्ट नैनीताल रोड, सावित्री कॉलोनी कालाढूंगी रोड, सरस्वती विहार लालडाँठ रोड,हिल्स व्यू कॉलोनी मल्ला प्लाट दमूवाढूंगा, भूमिया विहार फेस A -1, गायत्री नगर सेंट थेरेसा स्कूल के पीछे शीशमहल, भोटिया पड़ाव टिकु मॉडर्न स्कूल के सामने, कुलियालपुरा गली नंबर 1 नवाबी रोड, फसल कॉलोनी पंचक्की रोड, किरौला कॉलोनी पीलीकोठी रोड, श्याम विहार मुखानी, द्वारिका पुरी फेज – 2 गैस गोदाम रोड यह वह जगह है।
जहां पर प्रशासन ने एहतियात के तौर पर कंटेनमेंट जोन बनाए हैं और यहां पर सभी लोगों के कोविड के सैम्पल लिए जाएंगे, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह का कहना है की कोविड को लेकर प्रशासन और स्वास्थ विभाग पूरी तरह से अलर्ट पर है और हर परिस्थिति से निपटने के लिए उनके पास पर्याप्त मात्रा में संसाधन उपलब्ध हैं।

JJN News Adverties
JJN News Adverties