हल्द्वानी-लालकुआं नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह घर लौट रहे एक परिवार का ऑटो तेज रफ्तार कार की टक्कर से पलट गया। हादसे में 28 साल की महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पतिऔर तीन बच्चे घायल हो गए।
लालकुआं से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां राष्ट्रीय राजमार्ग 109 पर एक भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार को झकझोर कर रख दिया है। शनिवार तड़के हल्द्वानी से लालकुआं की ओर जा रहा एक ऑटो गुमटी क्षेत्र के पास बने कट पर एक कार से टकराकर पलट गया वही टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही चीख-पुकार मच गई। तो वही इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। साथ ही घायलों में चार मासूम बच्चे भी शामिल हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वही सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया और सभी घायलों को हल्द्वानी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसे मैं स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर बने अव्यवस्थित कट लगातार हादसों की वजह बन रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द इन कटों को व्यवस्थित करने और सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।