हल्द्वानी में SIR की तैयारियों को लेकर बैठक, मस्तू दास ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश"

SIR की तैयारियों को लेकर मेडिकल कालेज सभागार में बैठक आयोजित की गई, जिसमें सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए।

हल्द्वानी में SIR की तैयारियों को लेकर बैठक, मस्तू दास ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश"
JJN News Adverties

हल्द्वानी। विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) की तैयारियों को लेकर मेडिकल कालेज सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने की और निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए।

बैठक के मुख्य बिंदु:

  • आगामी माह में प्रदेश में एसआईआर प्रक्रिया शुरू होगी, इसलिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को लापरवाही से बचने और समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश।

  • वर्ष 2003 की मतदाता सूची से वर्तमान मतदाताओं की मैपिंग की जा रही है। जनपद नैनीताल में मैपिंग का वर्तमान प्रतिशत 80% है और इसे 28 फरवरी 2026 तक शत-प्रतिशत पूर्ण करने का लक्ष्य।

  • बैठक में धुंधली, अस्पष्ट, त्रुटिपूर्ण फोटो, मकान नंबर पहचान, और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलए की समीक्षा की गई।

  • एसआईआर के दौरान किसी भी मतदाता को असुविधा न हो, इसके लिए प्रत्‍येक मतदाता तक पहुंच, समन्वय और संवाद पर जोर।

  • बीएलओ को साप्ताहिक प्रशिक्षण दिया जाएगा और मानिटरिंग संबंधित एआरओ द्वारा की जाएगी।

  • विधानसभा लालकुआं, हल्द्वानी और कालाढूगी में मैपिंग कार्य कम होने पर संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली गई। अतिक्रमण या स्थान परिवर्तन के कारण पहले निवास करने वाले व्यक्तियों को नोटिस भेजा जाएगा।

  • किसी भी व्यक्ति का फॉर्म रद्द करने से पहले उसे एक मौका कमियां पूरी करने का दिया जाएगा और दूरभाष से सूचना भी दी जाएगी ताकि कोई पात्र मतदाता सूची से छूट न जाए।

प्रगति रिपोर्ट:

  • उपजिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी विवेक रॉय ने बताया कि जनपद में 80% मैपिंग कार्य पूर्ण हो चुका है।

  • आगामी माह तक 90% मैपिंग कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

बैठक में उपस्थित प्रमुख अधिकारी:

  • सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी

  • उप जिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान, विपिन पंत

  • सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एचडी पाण्डे

  • अन्य निर्वाचन से संबंधित अधिकारी

JJN News Adverties
JJN News Adverties