काठगोदाम थाना क्षेत्र में दो युवकों ने नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपियों ने पहले नाबालिग को बहला-फुसलाकर कार में बैठाया फिर हैड़ाखान मार्ग इलाके में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।
HALDWANI NEWS-: हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र में एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जहां दो युवकों ने 15 वर्षीय एक किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया। बता दे आरोपियों ने पहले नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर कार में बैठाया और फिर हैड़ाखान मार्ग के सुनसान इलाके में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। वही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे किशोरी घर के पास ही दुकान से सामान लेने निकली थी। इसी दौरान घर के पास ही किराए पर रहने वाले अल्मोड़ा निवासी दो युवक उसे मिले और जान-पहचान का फायदा उठाकर उन्होंने छात्रा को घुमाने के बहाने कार में बैठा लिया। बता दे आरोपी किशोरी को हैड़ाखान मार्ग की ओर ले गए, जहां उन्होंने उसे जबरन शराब पिलाई। जब किशोरी नशे की हालत में सुध-बुध खो बैठी, तो दोनों युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इधर, रात 10:30 बजे तक जब छात्रा घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
तो वही पुलिस टीम और परिजनों ने जब हैड़ाखान रोड पर सर्च ऑपरेशन चलाया, तो वहां एक संदिग्ध कार खड़ी मिली। कार के अंदर किशोरी बेहोशी की हालत में पड़ी थी और दोनों आरोपी भी वहीं मौजूद थे। पुलिस ने तुरंत दोनों को हिरासत में लिया और पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया। वही इस मामले में जानकारी देते हुए एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम और सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त कार को सीज कर दिया गया है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है.