प्रसिद्ध कैंची धाम में दर्शन के लिए पहुंची नोएडा निवासी एक बुजुर्ग महिला का पर्स अचानक कहीं गुम हो गया। पर्स में करीब 30 हजार रुपये की नकदी, सोने की कान की बालियां और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे..
बाबा नीम करौली महाराज के प्रसिद्ध कैंची धाम में दर्शन के लिए पहुंची नोएडा निवासी एक बुजुर्ग महिला का पर्स अचानक कहीं गुम हो गया। वही पर्स में करीब 30 हजार रुपये की नकदी, सोने की कान की बालियां और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे। पर्स खोने के बाद महिला काफी परेशान हो गई और उसकी तलाश में जुट गई। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात सीपीयू के दरोगा ईश्वर राणा और कांस्टेबल रोहित सिंह को सड़क किनारे एक लावारिस पर्स मिला।
जिसके बाद जांच के दौरान पर्स में मिले मोबाइल नंबर के आधार पर दोनों पुलिसकर्मियों ने तुरंत महिला से संपर्क किया और उन्हें मौके पर बुलाकर नकदी, जेवर और सभी दस्तावेज सुरक्षित वापस सौंप दिए। अपना सामान सकुशल वापस मिलने पर बुजुर्ग महिला ने सीपीयू टीम और नैनीताल पुलिस का आभार जताते हुए उनकी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। वही कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस का यह मानवीय चेहरा भी लोगों का दिल जीत रहा है।