पानी के टैंक में छिपा था छह महीने पुराना राज! कंकाल मिलने से सनसनी

रामनगर के ग्राम सभा अमोठा-पाटकोट में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बंद पड़े पानी के टैंक में मानव कंकाल मिलने की सूचना सामने आई....

पानी के टैंक में छिपा था छह महीने पुराना राज! कंकाल मिलने से सनसनी
JJN News Adverties

रामनगर के ग्राम सभा अमोठा-पाटकोट में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बंद पड़े पानी के टैंक में मानव कंकाल मिलने की सूचना सामने आई। आपको बतादे ग्राम प्रधान जगदीश चन्द्र द्वारा पुलिस को दी गई सूचना के बाद कोतवाली रामनगर की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। वही शूरवाती जांच में पुलिस का अनुमान है कि बरामद कंकाल करीब छह महीने पुराना हो सकता है। दूसरी और बंद पड़े टैंक में कंकाल मिलने की खबर फैलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। वही कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक गणेश जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। और पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और कंकाल को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

ऐसे में पुलिस का कहना है कि कंकाल की पहचान सुनिश्चित करने के लिए डीएनए सैंपलिंग कराई जाएगी। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में पिछले कुछ महीनों के दौरान लापता हुए लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

JJN News Adverties
JJN News Adverties