AAP घोषणा पत्र : उत्तराखंड में AAP ने किया वचन पत्र जारी, जानिए क्या हैं वादे

आम आदमी पार्टी ने आज उत्तराखंड में अपना वचन पत्र यानी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इसमें केजरीवाल की भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड, 300 यूनिट मुफ्त बिजली समेत दस गारंटी शामिल है.

AAP घोषणा पत्र : उत्तराखंड में AAP ने किया वचन पत्र जारी, जानिए क्या हैं वादे
JJN News Adverties

आम आदमी पार्टी ने आज उत्तराखंड में अपना वचन पत्र यानी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड, 300 यूनिट मुफ्त बिजली समेत दस गारंटी शामिल है. 


ये हैं केजरीवाल की दस गारंटी

 

हर घर को रोजगार, तब तक हर महीने पांच।


18 साल से ऊपर हर महिला को हर महीने एक हजार।


भ्रष्टाचार-मुक्त उत्तराखंड बनाएंगे, उत्तराखंड का बजट पांच साल में दुगना करेंगे (1 लाख करोड़ से ज़्यादा)


हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली, हर घर 24 घंटे बिजली।
 

बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा कराएंगे और उत्तराखंड को हिंदुओं की आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे।


शहीद सैनिक (सेना, अर्धसैनिक बल, बार्डर सिक्योरिटी फ़ोर्स, उत्तराखंड पुलिस, आईटीबीपी के जवान) के परिजनों को एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि।


हर बच्चे को विश्वस्तरीय शिक्षा दिलाएंगे, उत्तराखंड से भी सरकारी स्कूल से बच्चे आइआइटी और एम्स में पढ़ने जाएंगे।


हर गाांव मे मिलेगा मुफ्त और बेहतरीन इलाज


हर गांव तक सड़कें बनवाएंगे।

पूर्व सैनिकों को सरकारी रोजगार।


कोठियाल के मुख्य वचन

 

उत्तराखंड में मजबूत भू-कानून लागू किया जाएगा

 

शिक्षा का बजट बढ़ाकर राज्य के कुल बजट का 25 प्रतिशत किया जाएगा


पुलिस कर्मियों को रु 4600 ग्रेड पे


छह नए जिलों (काशीपुर, रुड़की, कोटद्वार, डीडीहाट, रानीखेत और यमुनोत्री) का किया जाएगा गठन।

पर्वतीय क्षेत्र में पलायन रोकने के लिए उत्तराखंडियत पेंशन लागू की जाएगी

 

सेना में भर्ती की ट्रेनिंग देने के लिए जनरल बिपिन रावत आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टिट्यूट का निर्माण होगा।


गेहूं-धान 2500 में और गन्ना रु 400 रुपये की दर से खरीदा जाएगा। उत्तराखंड में देश की पहली पहाड़ी कृषि नीति।


राशन की डोर स्टेप डिलीवरी हीगी।


उत्तराखंड में बनेगी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी।


उत्तरखंड राज्य की 50वीं वर्षगांठ पर प्रदेश में शीतकालीन ओलंपिक के नियोजन का प्रयास किया जाएगा।


गढ़वाली-कुमाऊंनी-जौनसारी अकादेमी का निर्माण किया जाएगा।


उत्तराखंड को एडवेंचर टूरिज्म, मेडिकल और वैलनेस टूरिज्म का हब बनाया जाएगा।


उत्तराखंड में भारत की पहली यूथ असेंबली का गठन होगा।
 

गैरसैंण को बनाएंगे स्थायी राजधानी और परिसम्पत्तियों पर उत्तराखंड का हक।


ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली की जाएगी।


उपनल, पीआरडी व अन्य संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाएगा।


आपकी सरकार आपके द्वार: सारी सरकारी सुविधाएं आपको घर बैठे मिलेंगी।


महिला कल्याण की दिशा में सतत प्रयासों के लिए अलग महिला बजट जारी किया जाएगा।


पर्वतीय क्षेत्र में एयर एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध की जाएगी।


तीर्थ पुरोहितों के लिए विशेष पेंशन और पुरोहित कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा।


मलिन बस्ती के लोगों को सम्मानपूर्ण जीवन जीने के लिए दिया जाएगा मालिकाना हक।

 

JJN News Adverties
JJN News Adverties