आस्था लॉयनेस क्लब ने किया तीज महोत्सव का आयोजन, आरती कुमार बनी तीज क्वीन

सावन माह के उपलक्ष्य में रविवार को आस्था लॉयनेस क्लब ने तीज महोत्सव का आयोजन किया.

आस्था लॉयनेस क्लब ने किया तीज महोत्सव का आयोजन, आरती कुमार बनी तीज क्वीन
JJN News Adverties

हल्द्वानी. सावन माह के उपलक्ष्य में रविवार को आस्था लॉयनेस क्लब ने तीज महोत्सव का आयोजन किया. आयोजन नैनीताल रोड,मुन्ना मार्केट स्थित सिग्नेचर रेस्टोरेंट में क्लब की अध्यक्ष अल्का टंडन के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एक नई दिशा संस्था के अध्यक्ष विजय पाल और सचिव नागेश दुबे ने संस्था के सभी पदाधिकारियों के साथ दीप प्रज्वलित कर किया।

 

तीज क्वीन प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर महिलाओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें आरती कुमार को मेक योर डे की निदेशक और प्रतियोगिता की निर्णायक मनीषा कौर ने तीज क्वीन चुना। साथ ही ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी की गई। जिसमें विभिन्न आकर्षक पुरस्कार महिलाओं ने जीते। मनोरंजन कार्यक्रम में सभी ने प्रतिभाग कर खूब मस्ती की। कल्पना शर्मा ने सरप्राइज गिफ्ट जीता।

 

कार्यक्रम का संचालन दीपिका जोशी ने किया। कार्यक्रम में पी एम सी सी छाया सक्सेना,पी डी पी अरुणा टंडन, डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट, आरती कुमार,पूर्व अध्यक्ष राधा टंडन, कल्पना शर्मा, सुरभि मल्होत्रा, कोषाध्यक्ष मीनाक्षी टंडन, सचिव मनीषा गुप्ता,मीडिया प्रभारी दीपा कांडपाल, बीना भटट, सुनीति कपूर,संगीता बैजल,सीमा कपूर,ऊषा अग्रवाल, राखी जायसवाल,चम्पा पाठक, अल्का वार्ष्णेय इत्यादि लोग उपस्थित रहे। संस्था अध्यक्ष अल्का टंडन ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं साथ ही अतिथियों का आभार प्रगट कर कार्यक्रम का विधिवत समापन किया।

 

JJN News Adverties
JJN News Adverties