अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन की नजर, जमरानी क्षेत्र में धारा-41 के तहत कार्रवाई

नैनीताल जिले के मोटाहल्दू स्थित जमरानी बांध परियोजना क्षेत्र में अतिक्रमण के मामलों को लेकर प्रशासन अब एक्शन मोड में नजर आ रहा है....

अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन की नजर, जमरानी क्षेत्र में धारा-41 के तहत कार्रवाई
JJN News Adverties

नैनीताल जिले के मोटाहल्दू स्थित जमरानी बांध परियोजना क्षेत्र में अतिक्रमण के मामलों को लेकर प्रशासन अब एक्शन मोड में नजर आ रहा है। जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर राजस्व कानून की धारा-41 के तहत राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पैमाइश और सीमांकन की कार्रवाई शुरू कर दी है। आपको बतादे की राजस्व निरीक्षक बृजेश पांडे के नेतृत्व में टीम ने लालकुआं फीडर नहर और सर्विस रोड की भूमि का सीमांकन किया।

वही प्रशासन के मुताबिक जमरानी परियोजना और सिंचाई विभाग की रिपोर्ट में नहर की भूमि पर अतिक्रमण और पैरापिट पर बनी बाउंड्रीवाल के कारण पुनर्निर्माण कार्य प्रभावित होने की बात सामने आई थी। ऐसे में प्रशासन का कहना है कि मानसून नजदीक है और अगर समय रहते अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो जलभराव और जल निकासी की गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। वहीं संबंधित पक्षों ने अपना पक्ष न्यायालय में रखने की बात कही है। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की तैयारी में जुटा हुआ है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties