यशपाल के कांग्रेस में वापसी के बाद अब कांग्रेस में भी बगावत शुरू, सरिता आर्य ने कसा तंज

यशपाल आर्य और संजीव आर्य की कांग्रेस में वापसी के बाद नैनीताल कांग्रेस में गरमाया माहौल.पूर्व विधायक सरिता आर्य ने जताई नाराजगी.

यशपाल के कांग्रेस में वापसी के बाद अब कांग्रेस में भी बगावत शुरू, सरिता आर्य ने कसा तंज
JJN News Adverties

यशपाल आर्य और नैनीताल से विधायक संजीव आर्य की कांग्रेस में वापसी के बाद अब नैनीताल कांग्रेस में भी माहौल गरमा गया है।  नैनीताल से पूर्व विधायक सरिता आर्या ने कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और विधायक संजीव आर्य के कांग्रेस में शामिल होने  पर सख्त नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने यशपाल आर्य और संजीव आर्य पर निशान साधते हुए कहा कि दोनों पांच साल भाजपा की मलाई खाने के बाद वापस कांग्रेस की मलाई खाने आ गए हैं। सरिता आर्य ने बड़ा बयान देते हुए कहा की यशपाल आर्य खुद शर्तों के आधार पर कांग्रेस में आये हैं ऐसे में अगर उन्हें  नैनीताल सीट से टिकट नहीं दिया गया तो वह कांग्रेस छोड़ देंगी।
उन्होंने कहा की वो पिछले पांच सालों से लगातार पार्टी को मजबूत बनाने में लगी है। उन्होंने पार्टी के लिए अपना समय दिया है। उन्होंने कहा कि हाइकमान अगर नैनीताल सीट पर यशपाल आर्य या संजीव आर्य को टिकट देती है तो वह कांग्रेस छोड़ने के लिए मजबूर होंगी। 

साथ ही यशपाल आर्य और संजीव आर्य की कांग्रेस में वापसी को लेकर उन्होंने कहा की भाजपा को स्तिथि मजबूत न होने पर कैबिनेट मंत्री कांग्रेस में शामिल हुए है। कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री को कई अहम पदों से नवाजा लेकिन उन्होंने पार्टी छोड़कर अपने पुत्र के साथ भाजपा का दामन पकड़ कांग्रेस को कमज़ोर किया था। और आज वो कांग्रेस को मजबूत देखकर वापस लौटे हैं।

JJN News Adverties
JJN News Adverties