Latest Nainital News: भीमताल में मेड के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास

उत्तराखंड में भी अब आए दिन दुष्कर्म के मामले बढ़ते ही जा रहे है इसी कड़ी में भीमताल पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है

Latest Nainital News: भीमताल में मेड के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास
JJN News Adverties

पकड़े गए आरोपी भीमताल (Bhimtal) के एक होम स्टे (Home Stay) के केयर टेकर्स थे जो अनावश्यक रूप से पर्यटकों की मेड (Maid) के कमरे में जाकर मेड के साथ दुष्कर्म (Rape) करने का प्रयास कर रहे थे।

जानकारी के मुताबिक पर्यटकों द्वारा इस संबंध में थाना भीमताल में बुधवार 26 अप्रैल को मामला कोतवाली में पंजीकृत किया था। जिस पर पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी (Nitin Lohani), के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष भीमताल विमल मिश्र के नेतृत्व में तत्काल स्थानीय पुलिस टीम का गठन किया गया। और मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया बता दे पकड़े गए आरोपी भीमताल क्षेत्र संचालित एक होम स्टे के केयर टेकर्स थे जो अनावश्यक रूप से पर्यटकों की मेड के कमरे में जाकर मेड के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहे थे। फिलहाल, उक्त पुलिस टीम द्वारा तात्कालिक रूप से धरपकड़ कर घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

JJN News Adverties
JJN News Adverties