हल्द्वानी में लड़कियों और औरतों के साथ बढ़ते छेड़-छाड़ के मामलों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अहम फैसला लिया है.लिए गए फैसले के मुताबिक अब हल्द्वानी में रात 10 बजे के बाद से ऑटो नहीं चलेंगे.
हल्द्वानी में काफी समय से ऑटो में महिलाओ-लड़कियो से छेड़छाड़ के मामले सामने आ रहे है। अभी हाल ही में भी एक युवती से ऑटो में छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। इसी छेड़छाड़ के बढ़ते मामले और शिकायतों के बाद हल्द्वानी पुलिस ने औरतों की सुरक्षा में बेहद अहम फैसला लिया है। पुलिस के फैसले के अनुसार अब हल्द्वानी शहर में रात 10 बजे के बाद कोई ऑटो नही चलेंगे। दरअसल हल्द्वानी में रात को टेंपो दौड़ा रहे चालकों के पास सीओ ने तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए हैं। बता दे कि बुधवार से शहर में रात दस बजे के बाद ऑटो नहीं चलेंगे। बता दें कि पुलिस टेंपो चालकों के साथ जल्द बैठक कर नए सिरे से पास जारी करेगी।
पुलिस के अनुसार नए सिरे से 25 चालकों को पास जारी किए जाएंगे। इसके लिए चालकों के साथ बैठक होगी। उन्होंने बताया कि टेंपो के नंबरों को उनके पीछे बड़े अक्षरों में लिखा जाएगा जिससे टेंपो रात में भी सीसीटीवी कैमरों में आराम से नज़र आएंगे। टेंपो चालकों को नए पास देने के बाद रूट बांटे जाएंगे। सीओ शांतनु पराशर के अनुसार रूट से अलग चलने वाले ऑटो चालकों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि रूट निर्धारित करने से पहले टेंपो चालकों को कई अन्य जरूरी निर्देश भी दिए जाएंगे।