हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में रेलवे अतिक्रमण मामले में आज, 24 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर हैं।
हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में रेलवे अतिक्रमण मामले में आज, 24 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर हैं।
इस अतिक्रमण विवाद में करीब 80 एकड़ रेलवे भूमि पर बसे हजारों लोगों की किस्मत दांव पर लगी है। क्षेत्र में लगभग 4,365 भवन हैं और यहां 40,000 से अधिक मुस्लिम आबादी निवास करती है।
सिटी मजिस्ट्रेट AP बाजपेई ने बताया कि शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने बाहर से अतिरिक्त फोर्स मंगाई है। इसके साथ ही IRB और PAC भी हल्द्वानी में तैनात किए गए हैं।
सुरक्षा बलों को LMG सहित आधुनिक हथियारों से लैस किया गया है, ताकि किसी भी स्थिति को तुरंत नियंत्रण में लिया जा सके। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का पालन करना हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है।
रेलवे ने इस क्षेत्र की 30 हेक्टेयर भूमि पर अतिक्रमण को हटाने के लिए सर्वोच्च न्यायालय का रुख किया है। आज का फैसला न केवल बनभूलपुरा के निवासियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण माना जा रहा है।