रामनगर में कांग्रेस के खिलाफ भारतीय युवा मोर्चा का हल्ला बोल, पुतला दहन कर किया जोरदार विरोध !

रामनगर में शनिवार को AI Impact Summit के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उत्पन्न अराजकता और देश की छवि को नुकसान पहुंचाने के प्रयास के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने जोरदार प्रदर्शन किया।

रामनगर में कांग्रेस के खिलाफ भारतीय युवा मोर्चा का हल्ला बोल, पुतला दहन कर किया जोरदार विरोध !
JJN News Adverties

RAMNAGAR NEWS-: रामनगर में शनिवार को AI Impact Summit के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उत्पन्न अराजकता और देश की छवि को नुकसान पहुंचाने के प्रयास के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने जोरदार प्रदर्शन किया।

भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक से लखनपुर चुंगी तक मार्च निकाला और इस दौरान कांग्रेस का पुतला दहन किया।

इस अवसर पर चंदन सिंह बिष्ट ने कहा कि जब देश वैश्विक मंच पर तकनीकी प्रगति और नवाचार के क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है, तब इस प्रकार का अव्यवस्थित और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में व्यवधान डालना न केवल लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन है, बल्कि इससे देश की प्रतिष्ठा को भी नुकसान पहुंचता है।

जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि राजनीतिक विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन राष्ट्रहित से ऊपर कोई राजनीति नहीं हो सकती। भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी कृत्य को भाजपा और युवा मोर्चा कभी स्वीकार नहीं करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित में एकजुट रहने का संकल्प लिया और अनुशासन के साथ अपना विरोध दर्ज कराया।

JJN News Adverties
JJN News Adverties