ढाई साल से बिस्तर पर जीवन काट रही भावना को है मदद की दरकार

भावना सिस्टेमिक ल्यूपस एरिथेमेटोसस बीमारी से ग्रसित है। भावना के उपचार में जीवन की जमापूंजी लगा चुके परिवार ने अब क्षेत्रीय विधायक और लोगों से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

ढाई साल से बिस्तर पर जीवन काट रही भावना को है मदद की दरकार
JJN News Adverties

नैनीताल के समीपवर्ती सौड़ गाँव निवासी रमेश सिंह की बेटी को हुई बीमारी अब उनके परिवार के लिए भी मुसीबत बन गई है। बीते ढाई साल से रमेश सिंह की बेटी भावना बिस्तर के सहारे ही जीवन काट रही है। नैनीताल, हल्द्वानी, बरेली और दिल्ली के बड़े अस्पतालों में लाखों खर्च कर उपचार कराने के बाद भी जब मर्ज ठीक नहीं हुआ तो परिवार बीमार भावना को लेकर वापस नैनीताल लौट आया है। भावना सिस्टेमिक ल्यूपस एरिथेमेटोसस बीमारी से ग्रसित है। जिसे बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। भावना के उपचार में जीवन की जमापूंजी लगा चुके परिवार ने अब क्षेत्रीय विधायक और लोगों से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। रमेश सिंह होटल में बतौर कुक काम करते थे। करीब ढाई साल पहले उनकी बड़ी बेटी भावना को जोड़ों में दर्द और हाथ पांव में सूजन होने की तकलीफ हुई। शुरुआत में उन्होंने शहर के बीडी पांडे अस्पताल में भावना को दिखाया। जहां से सामान्य उपचार चलाने के बाद उसकी हालत में सुधार होने लगा। मगर कुछ समय के बाद ही जोड़ो के साथ सीने में दर्द जैसी समस्या बढ़ने लगी। जिस पर परिजनों ने भावना को पहले बेस और फिर सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कर उपचार कराया। मगर हालत और बिगड़ी तो उसे बरेली के राममूर्ति रेफर कर दिया गया। जहां जांच में चिकित्सकों ने बताया कि उसकी दोनों किडनियां खराब हो चुकी है। जहां से उसे एम्स दिल्ली ले जाने की सलाह दी गयी। दिल्ली में लंबे समय उपचार के बाद भी उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। ईधर पिता द्वारा कमाई गई जमा पूजी खत्म होने के बाद परिजन भावना को वापस नैनीताल ले आये। जहां बीते माह से बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कर उसे उपचार दिया जा रहा है। पिता रमेश शाही ने बताया कि वो बीते दो वर्ष से बेटी के उपचार को भागदौड़ कर रहे है। जिससे उनका काम पूरी तरह ठप हो गया है। रिश्तेदारों द्वारा की गयी आर्थिक मदद और खुद की जमा की गयी पूंजी भी अब खत्म हो चुकी है। उन्होंने बीते दिनों नैनीताल के विधायक संजीव आर्य को प्रार्थना पत्र देकर आर्थिक मदद मांगी है। साथ ही अगर लोगों द्वारा भी मदद मिल जाये तो उनकी बेटी का उपचार आगे बढ़ सकेगा।

JJN News Adverties
JJN News Adverties