देश की दूसरी सबसे पुरानी नगरपालिका नैनीताल में पालिकाध्यक्ष की कुर्सी अब नैनीताल के इतिहास में पहली बार सामान्य महिला के लिए आरक्षित हो चुकी है।
देश की दूसरी सबसे पुरानी नगरपालिका नैनीताल (Municipality Nainital) में पालिकाध्यक्ष की कुर्सी अब नैनीताल के इतिहास में पहली बार सामान्य महिला के लिए आरक्षित (Reserved) हो चुकी है। शहरी विकास विभाग की ओर से जारी अंतिम आरक्षण सूची में यह बदलाव हुआ है।
पहले अनंतिम आरक्षण सूची में इसे अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित प्रस्तावित किया गया था। सामान्य महिला सीट होनेे के बाद अब भाजपा-कांग्रेस की सामान्य महिला दावेदार सियासी उड़ान भरने के लिए तैयार हैं और संगठन के पदाधिकारियों व राजनीतिक आकाओं के जरिये टिकट का समीकरण फिट करने में जुट गई हैं। अंतिम आरक्षण के बाद विधायक सरिता आर्य (MLA Sarita Arya) के पुत्र मोहित आर्य का चेयरमैन पद से चुनावी राजनीति में एंट्री का ख्वाब टूट गया है।