नैनीताल जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने बुधवार आधी रात को निरीक्षक, उप निरीक्षक और अपर उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों के तबादले कर दिए।
नैनीताल जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा (SSP Prahlad Narayan Meena) ने बुधवार आधी रात को निरीक्षक, उप निरीक्षक और अपर उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों के तबादले कर दिए। जानकारी के मुताबिक रात 12 बजे जारी स्थानांतरण आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। आदेश के तहत कई थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी बदले गए हैं।
जिनमे निरीक्षक ललिता पांडे को पुलिस लाइन से प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (Incharge Anti Human Trafficking Unit) बनाया गया। निरीक्षक विपिन पांडे को प्रभारी सम्मन सेल और CCTNS की जिम्मेदारी दी गई।दीपक सिंह बिष्ट,थानाध्यक्ष काठगोदाम को वरिष्ठ उप निरीक्षक के रूप में लालकुआं भेजा गया। वहीं पंकज जोशी को थानाध्यक्ष काठगोदाम नियुक्त किया गया। इसी के साथ ही विजय मेहता, थानाध्यक्ष मुखानी को कालाढूंगी भेजा गया। दिनेश जोशी, प्रभारी मंगल पड़ाव को थानाध्यक्ष मुखानी बनाया गया। वहीं गौरव जोशी को चौकी मंगल पड़ाव का प्रभारी बनाया गया। बता दे कि जगदीप नेगी को प्रभारी टीपीनगर से हटाकर थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर नियुक्त किया गया। साथ ही मनोज कुमार,चौकी खेड़ा से टीपीनगर भेजे गए। इसके अलावा रजत सिंह कसाना को चौकी खेड़ा का प्रभारी बनाया गया है। जबकि महेन्द्र राज सिंह को चौकी कुंवरपुर, देवेंद्र सिंह राणा को थाना तल्लीताल, नवीन सौराड़ी को थाना बेतालघाट,उदय राणा को तल्लीताल और विजय कुमार को चौकी कैंची में तैनाती दी गई है।