तराई पश्चिमी वन प्रभाग की टीम ने आज 12 साल से फरार चल रहे एक कुख्यात लकड़ी तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
तराई पश्चिमी वन प्रभाग (Terai Western Forest Division) की टीम ने आज 12 साल से फरार चल रहे एक कुख्यात लकड़ी तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
इस मामले में जानकारी देते हुए तराई पश्चिमी वन विभाग के डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य (DFO Prakash Chandra Arya) ने बताया कि मूल रूप से उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पीलीभीत क्षेत्र (Pilibhit Area) का रहने वाला लखबीर सिंह उर्फ लक्खू जो कि वर्तमान में दाबका के नजदीक ग्राम गोबरा में रहता है | वो करीब 12 साल से फरार चल रहा था और जब भी कर्मचारियों द्वारा उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाता तो वो हर बार कर्मचारियों को चकमा देकर फरार हो जाता था | साथ ही उन्होंने बताया कि आज सुबह मुखबिर की सूचना पर तस्कर को गिरफ्तार करने पहुंची टीम को एक बार फिर उसने चकमा दे दिया और पास में स्थित खेतों में दौड़ लगा दी लेकिन वन कर्मियों ने भी साहस दिखाते हुए तस्कर का काफी दूर तक पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया | फिलहाल तस्कर से पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट (Court) में पेश किया जाएगा |