CM धामी के 5 साल पूरे, रामनगर में ढोल-नगाड़ों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

मुख्यमंत्री धामी के पांच वर्ष पूरे होने पर रामनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धियां गिनाई गईं और मुख्यमंत्री के नेतृत्व की सराहना की गई।

CM धामी के 5 साल पूरे, रामनगर में ढोल-नगाड़ों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
JJN News Adverties

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बतौर मुख्यमंत्री पांच वर्ष पूरे होने पर रामनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जश्न मनाया। दरसअल ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच मिठाइयां बांटी गईं और धामी सरकार की उपलब्धियों को याद किया गया।

आपको बता दे पूर्व नगर अध्यक्ष और भाजपा नेता मदन जोशी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के चित्र पर मिठाई अर्पित कर उनके नेतृत्व की सराहना की।
साथ ही मदन जोशी ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में मुख्यमंत्री धामी ने समान नागरिक संहिता (UCC), नकल विरोधी कानून, सख्त भू-कानून, महिला सशक्तिकरण, रोजगार और पर्यटन विकास जैसे कई महत्वपूर्ण फैसलों से उत्तराखंड को नई दिशा दी है।

 


उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री धामी उत्तराखंड के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन गए हैं जिन्होंने लगातार पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा किया है। साथ ही कहा कि 9 जुलाई को वो पूर्व मुख्यमंत्री एन.डी. तिवारी के सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ देंगे।


इसी के साथ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। साथ ही सभी ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश के विकास और सुशासन की निरंतरता का विश्वास जताया।

JJN News Adverties