भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया वार्ड 19 और 20 में सेनिटाइज़ेशन, कोरोना वाॅरियर्स को बांटी सुरक्षा किट

भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत अग्रवाल के निर्देशन में भारतीय जनता युवा मोर्चा हल्द्वानी नगर द्वारा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष कनिष्क ढींगरा के नेतृत्व में आज गुरुवार को सावित्री कॉलोनी वार्ड 19 और 20 बरेली रोड हल्द्वानी में सैनिटाइजेशन किया गया

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया वार्ड 19 और 20 में सेनिटाइज़ेशन, कोरोना वाॅरियर्स को बांटी सुरक्षा किट
JJN News Adverties

हल्द्वानी. भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत अग्रवाल के निर्देशन में भारतीय जनता युवा मोर्चा हल्द्वानी नगर द्वारा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष कनिष्क ढींगरा के नेतृत्व में आज गुरुवार को सावित्री कॉलोनी वार्ड 19 और 20 बरेली रोड हल्द्वानी में सैनिटाइजेशन किया गया. साथ ही औषधीय गुणों से भरपूर आयुष रक्षा किटें कोरोना वाॅरियर्स, कोरोना पीड़ित, कमजोर तबके के लोगों को व आइसोलेशन में रह रहे लोगों को वितरण की गयी।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन साह और वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल कपूर डब्बू , नगर प्रमुख सोशल मीडिया कपिल अग्रहरि, जिला मीडिया प्रभारी ओबीसी मोर्चा अतुल जायसवाल, विजय साहू उपस्थित रहे. सेवा कार्य में युवा मोर्चा नगर महामंत्री गौरव सोनकर, मंत्री विशु शर्मा, सह मीडिया प्रभारी कमल लामाकोटि, कार्यकारिणी सदस्य दिपांशु शर्मा आदि उपस्थित रहे।

 

JJN News Adverties
JJN News Adverties