नैनीताल पुलिस के ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्दूचौड़ पुलिस ने 54 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
नैनीताल पुलिस का "ऑपरेशन प्रहार" लगातार रंग ला रहा है। आपको बता दे अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हल्दूचौड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 54 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
तो वही पुलिस के अनुसार सागर स्टोन क्रैशर, देवरामपुर हल्दूचौड़ क्षेत्र में चेकिंग और गश्त के दौरान राजेश सिंह दानू उर्फ मामा नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के मुताबिक आरोपी बिंदुखत्ता क्षेत्र का निवासी है। उसके खिलाफ लालकुआं कोतवाली में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।