नैनीताल बार एसोसिएशन में कैरम मुकाबला, 25 मई से शुरू होगा टूर्नामेंट

नैनीताल बार एसोसिएशन में वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय प्रताप सिंह मौनी की स्मृति में जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट का आयोजन 25 मई से होगा। प्रतियोगिता में सिंगल्स और डबल्स दोनों मुकाबले खेले जाएंगे।

नैनीताल बार एसोसिएशन में कैरम मुकाबला, 25 मई से शुरू होगा टूर्नामेंट
JJN News Adverties

नैनीताल में जिला बार एसोसिएशन की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय प्रताप सिंह मौनी की स्मृति में प्रथम जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट-2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 25 मई से बार एसोसिएशन सभागार में शुरू होगी।
स्पोर्ट्स सेक्रेटरी डी.एस. दानू और जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण सिंह बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि टूर्नामेंट के लिए सभी स्लॉट भर चुके हैं और अब मैचों की समय-सारिणी भी तैयार की जा रही है। प्रतियोगिता नॉक-आउट आधार पर होगी, जिसमें सिंगल्स और डबल्स दोनों श्रेणियों में मुकाबले खेले जाएंगे।
सभी मैच न्यायिक कार्य समाप्त होने के बाद शाम 4 बजे से शुरू होंगे। विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि यह आयोजन अधिवक्ताओं के बीच भाईचारा, आपसी तालमेल और तनावमुक्त माहौल को बढ़ावा देने का अच्छा माध्यम बनेगा।

JJN News Adverties
JJN News Adverties