उत्तराखंड के 5 जिलों समेत कई राज्यों में एक साथ छापेमारी!!

BRO से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में CBI ने उत्तराखंड के पांच जिलों समेत कई राज्यों में एक साथ छापेमारी की। जांच के दौरान दस्तावेज, वित्तीय रिकॉर्ड और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की गई।

उत्तराखंड के 5 जिलों समेत कई राज्यों में एक साथ छापेमारी!!
JJN News Adverties

सीमा सड़क संगठन (BRO) से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने सोमवार तड़के उत्तराखंड के पांच जिलों में एक साथ छापेमारी की। जहाँ कार्रवाई से संबंधित विभागों और ठेकेदारों में हड़कंप मच गया।


वहीं CBI की टीमों ने मुनस्यारी, पिथौरागढ़, नैनीताल, हरिद्वार और देहरादून में विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। साथ ही जांच के दौरान निर्माण कार्यों से जुड़े दस्तावेज, वित्तीय रिकॉर्ड और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी जांच की गई। इतना ही नहीं जरूरत पड़ने पर स्थानीय पुलिस का सहयोग भी लिया गया।


आपको बता दे ये कार्रवाई केवल उत्तराखंड तक सीमित नहीं रही। जानकारी के मुताबिक, CBI ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, असम, अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड समेत कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी एक साथ छापेमारी की।


जिसमें बताया जा रहा है कि ये अभियान BRO के कार्यों में कथित अनियमितताओं, वित्तीय गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत चलाया गया। फिलहाल CBI ने मामले में विस्तृत आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है और जांच जारी है

JJN News Adverties