मुख्यमंत्री धामी ने इस दलित कार्यकर्ता के घर किया भोजन, विपक्ष को दिया जवाब तो कार्यकर्ताओं में उत्साह

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य स्थापना दिवस के मौके पर हल्द्वानी पहुंचे। कार्यक्रम के बाद राजपुरा में भाजपा कार्यकर्ता नंदकिशोर आर्य के घर भोजन किया.

मुख्यमंत्री धामी ने इस दलित कार्यकर्ता के घर किया भोजन, विपक्ष को दिया जवाब तो कार्यकर्ताओं में उत्साह
JJN News Adverties

हल्द्वानी. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य स्थापना दिवस के मौके पर हल्द्वानी पहुंचे। जहां उन्होंने मिनी स्टेडियम में उत्तराखंड महोत्सव में शिरकत की. कार्यक्रम के बाद राजपुरा में भाजपा कार्यकर्ता नंदकिशोर आर्य के घर भोजन किया। मुख्यमंत्री का यह अंदाज पार्टी कार्यकर्ताओं के दिलों को जीतने वाला रहा.  अपने हल्द्वानी दौरे में मुख्यमंत्री ने आयोजित उत्तराखंड महोत्सव में उमड़ी भीड़ के सामने विधानसभा चुनाव 2022 में बताने के लिए कई विकास कार्यों का व्याख्यान किया। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद वह सीधा राजपुरा में पार्टी के दलित नेता के घर भोजन करने पहुंचे। साथ ही उन्होंने कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के दलित के घर भोजन करने की परिपाटी का भी जवाब दिया। वहीं पार्टी कार्यकर्ता नंदकिशोर आर्य ने मुख्यमंत्री के अपने घर भोजन करने पर गौरवान्वित करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि वे पार्टी में लगभग 30 सालों से सक्रिय तौर पर कार्य कर रहे हैं. और मुख्यमंत्री के समक्ष उन्होंने अपनी कई बातों को भी रखा है. मुख्यमंत्री धामी के आने से जहां परिजनों में उत्साह का माहौल है, तो पार्टी के कार्यकर्ताओं में भी काफी उत्साह है. क्षेत्र के अन्य कार्यकर्ता श्यामसुंदर भारती का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उनके क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ता नंदकिशोर आर्य के घर पर भोजन करने से पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है. उनके भ्रमण के बाद क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री धामी से उनके निवारण करने की आशा जग गई है.

JJN News Adverties
JJN News Adverties