नैनीताल दौरे पर मुख्यमंत्री धामी, जानिए क्या रहेगा कार्यक्रम !

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल नैनीताल आ रहे हैं | दौरे के बारे में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने बताया की मुख्यमंत्री दोपहर 12.10 बजे राजकीय इन्टर कॉलेज, सुंदरखाल स्कूल मैदान हेलीपैड पहुंचेंगे

नैनीताल दौरे पर मुख्यमंत्री धामी, जानिए क्या रहेगा कार्यक्रम !
JJN News Adverties

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) कल एक दिवसीय दौरे पर नैनीताल आ रहे हैं | दौरे के बारे में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल (District Magistrate Lalit Mohan Raiyal) ने बताया की मुख्यमंत्री शुक्रवार को सुबह 11.20 देहरादून से हेलीकॉप्टर (Helicopter) से प्रस्थान कर दोपहर 12.10 बजे राजकीय इन्टर कॉलेज, सुंदरखाल स्कूल मैदान हेलीपैड पहुंचेंगे | 

 

सुंदरखाल स्कूल से प्रस्थान कर वो दोपहर 12.30 बजे हिमगिरी स्टेडियम लेटीबूंगा, मुक्तेश्वर पहुंचेंगे और पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद विधानसभा क्षेत्र भीमताल के विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वो हिमगिरी स्टेडियम में आयोजित जनसभा में हिस्सा लेंगे | मुख्यमंत्री दोपहर 2.25 बजे हिमगिरी स्टेडियम लेटीबूंगा, मुक्तेश्वर से सुंदरखाल स्कूल मैदान हेलीपैड, नैनीताल पहुंचेंगे और दोपहर 2.45 बजे सुंदरखाल स्कूल मैदान हेलीपैड से हेलिकाप्टर के जरिए सैनिक स्कूल घोड़ाखाल हेलीपैड पहुंचेंगे और वहाँ सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे |

JJN News Adverties
JJN News Adverties