मंगलवार को देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ नैनीताल के अध्यक्ष धर्मेश प्रसाद के नेतृत्व में तमाम सफाई कर्मचारी पालिका परिसर में एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया
कर्मचारियों के नियमितीकरण सहित अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर प्रदेश संगठन के आवाहन पर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ नैनीताल के कर्मचारी दूसरे दिन भी हड़ताल पर उत्तरे है। शहर में सफाई कर्मचारीयो की पहले दिन की हड़ताल से ही शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है।
मंगलवार को देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ नैनीताल के अध्यक्ष धर्मेश प्रसाद के नेतृत्व में तमाम सफाई कर्मचारी पालिका परिसर में एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धर्मेश प्रसाद ने कहा कि प्रदेश संगठन लंबे समय से सफाई कर्मचारियों के हित को लेकर मांगे कर रहा है। यदि सरकार द्वारा मांगों पर विचार नहीं किया गया तो समस्त कर्मचारी अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर रहेंगे।