मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में शनिवार को उत्तराखंड सदन में यूक्रेन से लौटे उत्तराखंड के बच्चों से मुलाकात की और उनका हाल जाना
ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन में फंसे छात्रों को भारत सरकार वापस ला रही है. उत्तराखंड सरकार भी छात्रों की जल्द वापसी के लिए भरपूर प्रयास कर रही है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में शनिवार को उत्तराखंड सदन में यूक्रेन से लौटे उत्तराखंड के बच्चों से मुलाकात की और उनका हाल जाना। मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों से यूक्रेन में और फंसे उत्तराखंड के विद्यार्थियों के संबंध में जानकारी ली।
आज यूक्रेन से लौटे हुए बच्चों के साथ दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन में मुलाकात की। यह माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल नेतृत्व एवं भारत सरकार के प्रयासों से ही संभव हो पाया कि आज हमारे बच्चे युद्ध जैसी प्रतिकूल परिस्थितियों से भी सकुशल वापस लौटे हैं#OperationGanga pic.twitter.com/3saF1o6CiV
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) March 5, 2022
आपको बता दें दिल्ली और मुंबई में राज्य की ओर से यूक्रेन से आने वाले उत्तराखंडवासियों के लिए समन्वय केंद्र बनाया गया है। सभी लोगों के लिए ठहरने और खाने की व्यवस्था की गई है। साथ ही दिल्ली से अपने गंतव्य तक लाने की व्यवस्था राज्य की ओर से की गई है। इस अवसर पर स्थानिक आयुक्त पर स्थानिक आयुक्त डा बीवीआरसी पुरुषोत्तम, अपर स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा, उत्तराखंड सदन के मुख्य व्यवस्थाधिकारी रंजन मिश्रा उपस्थित थे।