सीएम धामी ने कैंची मंदिर घोड़ाखाल में मत्था टेका, क्षेत्रवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी गुरुवार को घोड़ाखाल मंदिर पहुंचे। मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद वह कैची धाम पहुंचे

सीएम धामी ने कैंची मंदिर घोड़ाखाल में मत्था टेका, क्षेत्रवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
JJN News Adverties

नैनीताल. मुख्यमंत्री पुष्कर धामी गुरुवार को घोड़ाखाल मंदिर पहुंचे। मंदिर में पूजा अर्चना की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देवभूमि में ईश्वर की आराधना सबसे बड़ा धर्म है। इसी उद्देश्य को लेकर उन्होंने गोलज्यु के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इसके बाद वह कैची धाम पहुंचे और बाबा नीम करौली बाबा के दर्शन करने के बाद वापस खटीमा को लौट गए। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं दी।

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव जीतने बाद प्रथम बार प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैंची धाम मंदिर बाबा के दर्शनों के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि बाबा नीम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंची धाम पहुंच कर नीम करौली बाबा के लिए दर्शन कर लिया आशीर्वाद महाराज के आशीर्वाद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से प्रदेश में सरकार बनी है।

वहीं कार्यवाहक मुख्यमंत्री सुबह हेलीकॉप्टर से सैनिक स्कूल घोड़ाखाल पहुंचे जहां विद्यालय के प्रधानाचार्य वीके ठाकुर और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद कार्यवाहक मुख्यमंत्री कैंची धाम पहुंचे और बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। जिसके बाद वह बाबा के दर्शनों के लिए कैंची धाम मंदिर पहुंचे। जिसके बाद कार्यवाहक मुख्यमंत्री घोड़ाखाल मंदिर पहुंचे और न्याय के देवता गोलज्यू के दर्शन किए।


 

JJN News Adverties
JJN News Adverties