नैनीताल पहुंचे सीएम धामी, जनता से संवाद और विकास कार्यों का जाना हाल !

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नैनीताल में मॉर्निंग वॉक के दौरान आम नागरिकों, पर्यटकों और स्कूली बच्चों से मुलाकात कर बातचीत की

नैनीताल पहुंचे सीएम धामी, जनता से संवाद और विकास कार्यों का जाना हाल !
JJN News Adverties

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने आज नैनीताल में मॉर्निंग वॉक के दौरान आम नागरिकों, पर्यटकों और स्कूली बच्चों से मुलाकात कर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय चाय विक्रेता की दुकान पर चाय का स्वाद भी लिया |  

मुख्यमंत्री ने मानस खंड मिशन (Manas Khand Mission) के अंतर्गत नैना देवी मंदिर परिसर में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मंदिर को और अधिक भव्य और आकर्षक स्वरूप देने के लिए 11 रुपए करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिसके तहत कई महत्वपूर्ण कार्य तेजी से प्रगति पर हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मिशन के अन्य विकास कार्यों जैसे डीएसए (DSA) मैदान के सुधार, वलिया नाला और ठंडी सड़क पर भूस्खलन सुरक्षा कार्यों की भी अधिकारियों से जानकारी ली और संबंधित विभागों को इन कार्यों में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए | जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल (District Magistrate Lalit Mohan Raiyal), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी.सी (SSP Manjunath TC) समेत अन्य लोग उनके साथ मौजूद रहे |

JJN News Adverties
JJN News Adverties