12 साल की परेशानी खत्म! धनगढ़ी पुल से कुमाऊं-गढ़वाल की कनेक्टिविटी होगी मजबूत

रामनगर में धनगढ़ी नाले पर बने नए पुल का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उद्घाटन करेंगे। लंबे समय से प्रतीक्षित इस पुल से कुमाऊं-गढ़वाल के बीच आवागमन सुरक्षित होगा और हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

12 साल की परेशानी खत्म! धनगढ़ी पुल से कुमाऊं-गढ़वाल की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
JJN News Adverties

रामनगर के लोगों का सालो का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। दरअसल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को रामनगर पहुंचकर धनगढ़ी नाले पर बने नए पुल का विधिवत लोकार्पण करेंगे। बता दे, ये पुल लंबे समय से स्थानीय लोगों की प्रमुख मांग रहा है और इसके शुरू होने के बाद कुमाऊं और गढ़वाल के बीच आवागमन पहले से कहीं अधिक सुरक्षित और सुगम हो जाएगा।
 

वही क्षेत्रीय विधायक दिवान सिंह बिष्ट के मुताबिक़ मुख्यमंत्री दोपहर करीब 12 बजे पुल का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने कहा कि ये परियोजना क्षेत्र के विकास की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है और इससे हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
 

बता दे, हर साल मानसून के दौरान नाले का जलस्तर बढ़ने से घंटों तक यातायात बाधित रहता था। सबसे गंभीर बात ये रही कि पिछले करीब 12 सालो में इस बरसाती नाले को पार करने के दौरान एक दर्जन से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। ऐसे में इस पुल का निर्माण क्षेत्र की सबसे बड़ी जरूरतों में शामिल था। 


भाजपा के वरिष्ठ नेता और  पूर्व नगर अध्यक्ष मदन जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। फिलहाल कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल होंगे।

JJN News Adverties