उत्तराखंड में कांग्रेस ने भी अपने स्टार प्रचारकों की एंट्री कर दी है. आज शनिवार को राहुल गांधी ऊधम सिंह नगर के किच्छा विधानसभा में पहुंचे
उत्तराखंड में कांग्रेस ने भी अपने स्टार प्रचारकों की एंट्री कर दी है. आज शनिवार को राहुल गांधी ऊधम सिंह नगर के किच्छा विधानसभा में पहुंचे। ऊधम सिंह नगर और नैनीताल जिले के कुछ प्रत्याशियों का नाम लिया और किसानों को बधाई दी।
इस दौरान उन्होंने कहा कि इन तीन कानूनों के खिलाफ पत्थर जैसे, पहाड़ जैसे खड़े हो गए। आपने एक इंच इनको नहीं दिया। कोई समझौता नहीं किया। एक कदम पीछे नहीं लिया।
आपने हिंदुस्तान की सरकार को सच्चाई दिखाई। इसके लिए बधाई।हम आपके साथ उत्तराखंड में पार्टनशिप चाहते हैं। किसानों, मजदूरों, गरीबों, सभी के साथ। जहां हम दिल खोलकर कह सकते हैं। गोवा में हमने जो किया वह उत्तराखंड में भी करेंगे। सबसे गरीब लोगों के खाते में पैसा डायरेक्ट खाते में डाल देगी।
दैनिक जागरण की खबर के अनुसार हम आपके साथ उत्तराखंड में पार्टनशिप चाहते हैं। किसानों, मजदूरों, गरीबों, सभी के साथ। जहां हम दिल खोलकर कह सकते हैं। गोवा में हमने जो किया वह उत्तराखंड में भी करेंगे। सबसे गरीब लोगों के खाते में पैसा डायरेक्ट खाते में डाल देगी। छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश में भी हमने कहा। हमने मैनिफेस्टो में जो लिख दिया है। उस मुख्यमंत्री को करना होगा। मोदी ने कहा था, काले धन को मिटा दूंगा, लेकिन जो किसानों का है। उसे दो मित्रों को पकड़ा दूंगा।
इससे पूर्व कांग्रेस के पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि राहुल गांधी का उत्तराखंड से विशेष नाता रहा है। आपके नाना पंडित जवाहर लाल नेहरू और पंडित गोविंद बल्लभ पंत ने इस क्षेत्र को बसाया था। इसे तराई के नाम से जाता है। इस क्षेत्र की पंतनगर विश्वविद्यालय भी कांग्रेस की ही देन है। हरित क्रांति से लेकर श्वेत क्रांति, यानी जितनी भी क्रांति हुई। इसकी श्रेय पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को जाता है।