देवस्थानम बोर्ड को लेकर कॉंग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने सरकार पर साधा निशाना

विधानसभा चुनाव 2022 जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहा है वैसे वैसे भाजपा सरकार के खिलाफ केदारनाथ धाम में तीर्थ पुरोहितों का आंदोलन उग्र रूप लेते जा रहा है

देवस्थानम बोर्ड को लेकर कॉंग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने सरकार पर साधा निशाना
JJN News Adverties

केदारनाथ में देवस्थानम बोर्ड के तीर्थ पुरोहितों के आंदोलन ने उग्र रूप ले लिया है जिसके चलते पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को भी तीर्थ पुरोहितों के भारी आक्रोश के बाद वापस लौटना पड़ा। जिसको लेकर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है उनका कहना है कि देवस्थानम बोर्ड के तीर्थ पुरोहितों का आंदोलन अपने हकों को लेकर है और पूर्व में मुख्यमंत्री रहते हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार ने देव स्थानम बोर्ड का एक्ट बनाकर आस्था को ठेस पहुंचाने का कार्य किया है उनका कहना है कि सरकार को तीर्थ पुरोहितों के हक हकूक के लिए एक्ट में संशोधन कर पुरोहितों की मांगों को पूरा करना चाहिए और कांग्रेस भी देवस्थानम बोर्ड को लेकर लगातार विरोध कर रही है।


गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव 2022 जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहा है वैसे वैसे भाजपा सरकार के खिलाफ केदारनाथ धाम में तीर्थ पुरोहितों का आंदोलन उग्र रूप लेते जा रहा है जिस पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस की सरकार बनने पर देवस्थानम  एक्ट में संशोधन करके तीर्थ पुरोहित के हक हकूक को लौटाने का काम करेगी।

JJN News Adverties
JJN News Adverties