कैंची धाम–भवाली में बढ़ी भीड़, जाम से निपटने के लिए पुलिस अलर्ट मोड में

कैंची धाम-भवाली में वीकेंड भीड़ को लेकर पुलिस अलर्ट। विशेष ट्रैफिक प्लान लागू, अतिरिक्त फोर्स तैनात, चेकिंग तेज। पर्यटकों से नियम पालन की अपील।

कैंची धाम–भवाली में बढ़ी भीड़, जाम से निपटने के लिए पुलिस अलर्ट मोड में
JJN News Adverties

नैनीताल से इस वक्त की अहम खबर सामने आ रही है, जहां कैंची धाम–भवाली क्षेत्र में वीकेंड के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। आपको बतादे की पर्यटकों की भारी आमद और यातायात दबाव को संभालने के लिए नैनीताल पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है। ऐसे में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में और एसपी ट्रैफिक डॉ. जगदीश चन्द्र की निगरानी में पुलिस टीम सुबह से ही सड़कों पर मुस्तैदी से डटी हुई है। वही कैंची धाम और आसपास के प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि जाम की स्थिति न बने और यातायात सुचारू रूप से चलता रहे। इसके साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए लगातार चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। वही पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए भी विशेष निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि सड़क किनारे अव्यवस्थित वाहन खड़े होने से ट्रैफिक बाधित न हो। फिलहाल पुलिस ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सहयोग बनाए रखें। किसी भी आपात स्थिति में 112 डायल कर सहायता ली जा सकती है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties