नैनीताल में खतरे की दस्तक: सिपाहीधारा में दरकी पहाड़ी, सड़कों पर उतरे लोग

नैनीताल के सिपाहीधारा में पहाड़ी से गिरे बोल्डर ने खड़ी कार को क्षतिग्रस्त किया, बाल-बाल बचा हादसा। लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया, सुरक्षा की मांग तेज।

नैनीताल में खतरे की दस्तक: सिपाहीधारा में दरकी पहाड़ी, सड़कों पर उतरे लोग
JJN News Adverties

नैनीताल के सिपाहीधारा क्षेत्र में पहाड़ी से गिरते बोल्डरों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बीती रात बलियानाला के पास एक बड़ा बोल्डर अचानक खड़ी कार पर आ गिरा, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया

गनीमत रही कि उस समय कार में कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और आक्रोशित स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए। लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि पिछले कई वर्षों से पहाड़ी में दरारों की सूचना दी जा रही थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया है और राहत सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है।

एसडीएम नवाजिश खालिक ने आश्वासन दिया है कि खतरे वाले हिस्सों को जल्द सुरक्षित किया जाएगा। फिलहाल इलाके में भय का माहौल बना हुआ है और लोग स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।

JJN News Adverties
JJN News Adverties