नैनीझील में मौत से खेल! पैडल बोट पर पर्यटकों के खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल!!

झील में नौकायन के दौरान कुछ पर्यटक पैडल बोट पर बिना लाइफ जैकेट पहने जानलेवा स्टंट करते नजर आए। झील के बीच दो पैडल बोटों के बीच आवाजाही करते हुए कई लोग बोट पर खड़े होकर फोटो वीडियो बनाते दिखाई दिए...

नैनीझील में मौत से खेल! पैडल बोट पर  पर्यटकों के खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल!!
JJN News Adverties

विश्व प्रसिद्ध नैनीझील से एक बेहद चिंताजनक तस्वीर सामने आई है, जहां पर्यटकों की लापरवाही और सुरक्षा व्यवस्था में ढिलाई ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। आपको बता दे झील में नौकायन के दौरान कुछ पर्यटक पैडल बोट पर बिना लाइफ जैकेट पहने जानलेवा स्टंट करते नजर आए। इतना ही नहीं, झील के बीच दो अलग-अलग पैडल बोटों के बीच आवाजाही करते हुए कई लोग बोट पर खड़े होकर फोटो और वीडियो बनाते दिखाई दिए। हैरानी की बात यह रही कि इस दौरान पर्यटकों की सुरक्षा के लिए तैनात जल पुलिस कहीं नजर नहीं आई।तो वही नैनीझील में हर साल देश-विदेश से हजारों पर्यटक नौकायन का आनंद लेने पहुंचते हैं। जहा चप्पू वाली नावों में प्रशिक्षित नाविक यात्रियों को लाइफ जैकेट पहनाने और सुरक्षा नियमों का पालन कराने में पूरी सख्ती बरतते हैं। लेकिन पैडल बोट में पर्यटक खुद नाव चलाते हैं और कई बार सुरक्षा नियमों की खुलेआम अनदेखी करते देखे जाते हैं।

तो वही प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर कुछ पर्यटकों ने झील के बीच पहुंचकर एक बोट से दूसरी बोट पर आने-जाने का जोखिम भरा कदम उठाया। इस दौरान किसी भी जिम्मेदार अधिकारी या जल पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश नहीं की। ऐसे में सवाल उठता है कि यदि कोई बड़ा हादसा हो जाता, तो उसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी होती?गौरतलब है कि नैनीझील में पहले भी डूबने और शव मिलने जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके बावजूद सुरक्षा नियमों के पालन में लापरवाही और निगरानी का अभाव लगातार चिंता का विषय बना हुआ है।अब जरूरत है कि प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त बनाए, जल पुलिस की नियमित निगरानी सुनिश्चित करे और बिना लाइफ जैकेट नौकायन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे, ताकि नैनीझील की खूबसूरती के साथ-साथ पर्यटकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सके।

JJN News Adverties