पर्यटकों के लिए DM का संदेश, ट्रैफिक नियम मानें और संस्कृति का सम्मान करें

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा है कि नैनीताल आने वाले सभी पर्यटक यातायात नियमों का पालन करें और स्थानीय संस्कृति व परंपराओं का सम्मान करें...

पर्यटकों के लिए DM का संदेश, ट्रैफिक नियम मानें और संस्कृति का सम्मान करें
JJN News Adverties

गर्मियों की छुट्टियों के बीच सरोवर नगरी नैनीताल में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में जिला प्रशासन ने पर्यटकों से एक खास अपील की है। बता दे, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा है कि नैनीताल आने वाले सभी पर्यटक यातायात नियमों का पालन करें और स्थानीय संस्कृति व परंपराओं का सम्मान करें।

साथ ही उन्होंने कहा कि नैनीताल में लगातार बढ़ रही पर्यटक गतिविधियों को देखते हुए सभी आगंतुकों की जिम्मेदारी है कि वे अपने वाहनों को सड़क किनारे अव्यवस्थित तरीके से खड़ा न करें और केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें।

डीएम ने बताया कि प्रशासन और पुलिस द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में नियमित चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। ऐसे में पर्यटक यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी तरह के नियम उल्लंघन से बचें। उन्होंने कहा कि देवभूमि अपनी प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति और अतिथि सत्कार के लिए देश-विदेश में विशेष पहचान रखती है।

डीएम ने कहा कि जनपद में आने वाले सभी पर्यटकों का स्वागत है और प्रशासन की कोशिश है कि उन्हें बेहतर सुविधाएं मिलें। इसके लिए पुलिस, परिवहन, नगर निकाय, पर्यटन और अन्य विभागों को यातायात और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं और नैनीताल की खूबसूरती का आनंद लेने के साथ-साथ अगर नियमों और स्थानीय संस्कृति का सम्मान किया जाए। 

JJN News Adverties
JJN News Adverties