हल्द्वानी में दर्जनों लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता, भाजपा का बढ़ा कुनबा

विधानसभा चुनाव मिशन 2022 को लेकर आज हल्द्वानी के बीजेपी कुमाऊं संभाग कार्यालय में दर्जनों लोगों को भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट और मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला की मौजूदगी में सदस्यता दिलाई गयी

 हल्द्वानी में दर्जनों लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता, भाजपा का बढ़ा कुनबा
JJN News Adverties

हल्द्वानी. विधानसभा चुनाव मिशन 2022 को लेकर आज हल्द्वानी के बीजेपी कुमाऊं संभाग कार्यालय में दर्जनों लोगों को भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट और नगर निगम के मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला की मौजूदगी में सदस्यता दिलाई गयी. जहां भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने कहा कि आज लोगों में विश्व की सबसे बडी पार्टी भाजपा से जुडना चाहते है. और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक के बाद एक विकास कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है.

प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास कार्यों और लोगों की समस्याओं का लगातार निवारण किया जा रहा है. उनका कहना है कि आगामी चुनाव 2022 में भाजपा राज्य में 60 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करने जा रही है. और पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सक्रिय होकर कार्य कर रहे है। वहीं नगर निगम के मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने जहां दर्जनों लोगों के भाजपा से जुडने पर इसे पार्टी की लोकप्रियता जाहिर होती है. कि आज लोग अधिक से अधिक संख्या में जगह -जगह पार्टी से जुड़ रहे है। वहीं भाजपा की सदस्यता लेने वाले लोगों ने अपनी खूशी जाहिर की है.

JJN News Adverties
JJN News Adverties