भीख मांगकर गुजारा करने वाले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत

रामनगर के काशीपुर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक विकलांग बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक ओम प्रकाश भीख मांगकर अपना जीवन यापन करते थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 भीख मांगकर गुजारा करने वाले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत
JJN News Adverties

रामनगर के काशीपुर रोड पर गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बुजुर्ग विकलांग व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दुख का माहौल है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया जा रहा है कि भवानीगंज नहर किनारे रहने वाले 60 वर्षीय ओम प्रकाश पैरों से विकलांग थे। वह अपने घर के आसपास भीख मांगकर किसी तरह अपना जीवन चला रहे थे। गुरुवार रात भी वह इलाके में मौजूद थे। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

JJN News Adverties
JJN News Adverties