झुंड से बिछड़ा नन्हा हाथी, कॉर्बेट में किया रेस्क्यू। 

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की झिरना रेंज में एक छोटा हाथी का शावक अकेला मिला। वन विभाग ने रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित रखा है और उसके झुंड से मिलाने की कोशिश जारी है।

झुंड से बिछड़ा नन्हा हाथी, कॉर्बेट में किया रेस्क्यू। 
JJN News Adverties

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की झिरना रेंज में गश्त के दौरान वनकर्मियों को करीब 3 से 4 महीने का हाथी का शावक अकेला मिला। वहीं आसपास उसकी मां या हाथियों का कोई झुंड नहीं था, जिसके बाद वन विभाग ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया।


ऐसे में कॉर्बेट के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि पूरे दिन शावक को उसके झुंड से मिलाने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद उसकी सुरक्षा को देखते हुए उसे रेस्क्यू कर वन विभाग के कैंपस में क्वारंटीन में रखा गया है।


ऐसे में शावक के शरीर पर हल्की चोटों के निशान भी मिले हैं। उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है और वन विभाग की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है।


साथ ही वन विभाग का कहना है कि यदि भविष्य में उसे उसके प्राकृतिक झुंड से नहीं मिलाया जा सका, तो नियमानुसार उसे रेस्क्यू सेंटर भेजने का निर्णय लिया जाएगा। वहीं जंगल में हाथियों की गतिविधियों पर भी लगातार नजर रखी जा रही है।

 

JJN News Adverties