आबादी तक पहुंची जंगल की आग, नैनीताल में दहशत

नैनीताल के तल्लीताल कृष्णापुर में जंगल की आग आबादी तक पहुंची, जिससे दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों और दमकल की मदद से करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। जांच जारी है।

आबादी तक पहुंची जंगल की आग,  नैनीताल में दहशत
JJN News Adverties

Nainital के तल्लीताल स्थित कृष्णापुर क्षेत्र में मंगलवार रात जंगल में लगी आग अचानक रिहायशी इलाके तक पहुंच गई, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार रात करीब 8 बजे जंगल में आग लगी थी, जो तेज हवाओं के चलते तेजी से फैलती चली गई। कुछ ही देर में आग रिहायशी बस्तियों के बेहद करीब पहुंच गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने खुद ही मोर्चा संभाल लिया।

लोगों ने बाल्टियों में पानी भरकर और टहनियों की मदद से आग बुझाने की कोशिश शुरू की। हालात बिगड़ते देख वन विभाग और दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची।

करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद घरों की ओर बढ़ रही आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन कूड़ा खाद क्षेत्र के नीचे मौजूद चीड़ के जंगल देर रात तक जलते रहे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल इस तरह की वनाग्नि की घटनाएं सामने आती हैं, लेकिन अभी तक इसका कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।

वहीं वन विभाग ने बताया कि टीम मौके पर तैनात है और आग लगाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

JJN News Adverties
JJN News Adverties