नैनीताल में गश्त के दौरान हादसा, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

नैनीताल में गश्त के दौरान वन रक्षक गौरव डांगी करीब 800 मीटर गहरी खाई में गिर गए। पुलिस, फायर सर्विस और SDRF ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।

नैनीताल में गश्त के दौरान हादसा, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
JJN News Adverties

 

नैनीताल में गश्त के दौरान एक वन रक्षक के गहरी खाई में गिरने से हड़कंप मच गया। दरअसल सूचना मिलते ही पुलिस, फायर सर्विस और SDRF की संयुक्त टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर वन कर्मी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

आपको बता दे वन विभाग के मुताबिक़, वन रक्षक *गौरव डांगी* मल्लीताल के टांकी बैंड क्षेत्र में नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान दुर्गम पहाड़ी इलाके में उनका पैर फिसल गया और वो करीब *800 मीटर गहरी खाई* में जा गिरे।
साथ ही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर सर्विस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची।

जहाँ कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू अभियान चलाकर वन रक्षक को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
जहाँ हादसे में गौरव डांगी की गर्दन में चोट आई है और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में नैनीताल में खाई और ऊंचाई से गिरने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे में लगातार हो रहे हादसों ने सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

JJN News Adverties