रामनगर में धरने पर बैठीं पूर्व प्रधान निधि मेहरा 'माफी दो, वरना सड़क जाम'...

रामनगर में पूर्व प्रधान निधि मेहरा सोशल मीडिया आरोपों के विरोध में धरने पर बैठीं। 4 बजे तक माफी न मिलने पर सड़क जाम की चेतावनी दी। प्रशासन ने जांच का आश्वासन दिया।

रामनगर में धरने पर बैठीं पूर्व प्रधान निधि मेहरा 'माफी दो, वरना सड़क जाम'...
JJN News Adverties

रामनगर में सोशल मीडिया पर लगाए गए कथित आरोपों को लेकर विवाद अब सड़क पर पहुंच गया है। जस्सागांजा की पूर्व ग्राम प्रधान निधि मेहरा ग्रामीणों और महिलाओं के साथ भवानीगंज स्थित भगत सिंह चौक पर धरने पर बैठ गई हैं।

 

दरअसल, कुछ दिन पहले ट्रांसपोर्टरों द्वारा डंपरों की आवाजाही को लेकर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया था। इसी मामले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में निधि मेहरा समेत कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए गए। निधि मेहरा का आरोप है कि इस वीडियो से उनकी और ग्रामीणों की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है।

 

उन्होंने कहा कि वह अपनी संपत्ति, बैंक खाते, लोन और पूरे कार्यकाल की निष्पक्ष जांच के लिए तैयार हैं। यदि आरोप सही साबित होते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए, लेकिन आरोप झूठे पाए जाने पर वीडियो बनाने और प्रसारित करने वालों पर भी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

 

पूर्व प्रधान ने आयुष अग्रवाल, अनवर मलिक समेत संबंधित लोगों से उसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सार्वजनिक माफी की मांग की है। उनका कहना है कि ग्रामीणों पर हफ्ता वसूली जैसे आरोप लगाकर पूरे गांव की छवि खराब की गई है।

 

निधि मेहरा ने आरोप लगाया कि कई दिनों से प्रशासन से कार्रवाई की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शाम 4 बजे तक सोशल मीडिया पर सार्वजनिक माफी नहीं आई, तो वह भवानीगंज चौराहे पर अकेले सड़क जाम करेंगी।

 

वहीं, उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अब सभी की नजरें शाम 4 बजे पर टिकी हैं।

JJN News Adverties