हल्द्वानी में गैस सिलेंडर की कमी से होटल, ढाबे और स्ट्रीट फूड व्यवसाय प्रभावित हैं। व्यापारियों ने प्रशासन से सिलेंडर की आपूर्ति बढ़ाने की मांग की है।
HALDWANI NEWS-: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते वैश्विक तनाव का असर अब उत्तराखंड के हल्द्वानी में भी दिखाई देने लगा है। स्थानीय व्यापारियों और छोटे व्यवसायियों का कहना है कि गैस सिलेंडर की कमी के कारण उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा है।
विशेष रूप से हल्द्वानी के होटल, ढाबे और स्ट्रीट फूड वेंडर्स कमर्शियल सिलेंडर न मिलने की वजह से अपने व्यवसाय को रोकने की स्थिति में हैं। व्यवसायियों ने व्यापारी मंडल के प्रतिनिधियों के साथ सिटी मजिस्ट्रेट से भी गुहार लगाई है। उनका कहना है कि परिवार चलाने और कारोबार बनाए रखने के लिए सिलेंडर की नियमित आपूर्ति आवश्यक है।
वहीं प्रशासन का कहना है कि राज्य सरकार द्वारा जारी SOP (Standard Operating Procedure) के अनुसार कमर्शियल सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं। प्रशासन धीरे-धीरे बैकलॉग को खत्म करने का प्रयास कर रहा है, ताकि व्यापारियों की परेशानियों में कमी आए।
हालांकि, अभी कई व्यवसायी धंधा बंद होने की कगार पर हैं। आने वाले दिनों में प्रशासन और व्यापारियों के बीच तालमेल ही हल्द्वानी के छोटे और बड़े व्यवसायों की समस्याओं का समाधान कर सकेगा।
अभी की स्थिति: