फिट होंगे गाइड, सुरक्षित होंगे पर्यटक, कॉर्बेट में फ्री हेल्थ कैंप

रामनगर में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व द्वारा 25-26 अप्रैल को मुफ्त हेल्थ कैंप। वनकर्मी, परिवार व गाइड्स की जांच, दवाएं भी मुफ्त। उपनिदेशक राहुल मिश्रा ने दी जानकारी।

फिट होंगे गाइड, सुरक्षित होंगे पर्यटक, कॉर्बेट में फ्री हेल्थ कैंप
JJN News Adverties

रामनगर में जंगलों की हिफाजत करने वालों ने अब खुद भी फिट रहने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। आपको बतादे की कॉर्बेट टाइगर रिजर्व प्रशासन द्वारा वनकर्मियों, उनके परिवारों और गाइड्स के लिए एक विशेष नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ये हेल्थ कैंप 25 और 26 अप्रैल को सांवल्दें वन परिसर में सुबह 8 बजे से आयोजित होगा, जिसमें वन विभाग से जुड़े सैकड़ों लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। वही खास बात ये है कि इस शिविर में केवल वनकर्मी ही नहीं, बल्कि उनके परिवार, महिलाएं और बच्चे भी शामिल होंगे और उनकी संपूर्ण स्वास्थ्य जांच की जाएगी। वही शिविर में आंख, कान, नाक, गला, हृदय और अन्य बीमारियों की जांच के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौजूद रहेगी। इस में बच्चों के लिए बाल रोग विशेषज्ञ और महिलाओं के लिए महिला चिकित्सक भी तैनात किए जाएंगे। बतादे की जांच के बाद मरीजों को आवश्यक दवाइयां भी नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही जिप्सी चालक और नेचर गाइड्स का फुल बॉडी चेकअप भी किया जाएगा, ताकि उनकी फिटनेस बेहतर रहे और वे पर्यटकों की सुरक्षा में और प्रभावी भूमिका निभा सकें। वन विभाग का मानना है कि स्वस्थ वनकर्मी ही जंगल और वन्यजीवों की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं। आईए जानते है इस पर उपनिदेशक सीटीआर, राहुल मिश्रा का क्या कहना है, 
 

JJN News Adverties
JJN News Adverties