गुलमोहर गर्ल के नाम से मशहूर तनुजा जोशी ने हिमालय के भूगौलिक , ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व को यात्रा वृत्तांत मेरे हिस्से का हिमाचल नाम से पुस्तक का विमोचन किया.
हल्द्वानी. गुलमोहर गर्ल के नाम से मशहूर तनुजा जोशी ने हिमालय के भूगौलिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व को यात्रा वृत्तांत मेरे हिस्से का हिमाचल नाम से पुस्तक का विमोचन किया. विमोचन कार्यक्रम में लेखक व साहित्यकार चंद्र शेखर करगेती ,दिनेश कर्नाटक ,डॉक्टर पंकज उप्रेती और हल्द्वानी के उपजिलाधिकारी मनीष सिंह ने पुस्तक का विमोचन किया। तो वहीं लेखिका तनुजा जोशी ने बताया कि उनकी पुस्तक में यात्रा वृत्तांत के माध्यम से हिमालयी परिवेश को यात्रा के अनुभवों के माध्यम से साधारण भाषा में इसे लिखने का प्रयास किया गया है. उन्होंने बताया देहरादून से भराडसर यात्रा के अनुभवों पर केंद्रित यह किताब उस पूरे इलाके की संस्कृति, सभ्यता और आर्थिकी के साथ सामाजिक संरचना के कई पक्षों को उद्घाटित करती है।
पुस्तक के विमोचन के अवसर पर चर्चा करते हुए एस. डी एम मनीष सिंह मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रकाश उप्रेती, पंकज उपरति, दिनेश कर्नाटक, चन्द्रशेखर करगेती, विनय जोशी रहे. कार्यक्रम में अजय चौधरी, श्रीश पाठक, ललित जोशी, गिरीश मेलकानी, विनय जोशी, ललित कांडपाल, तनुजा मेलकानी, विमला जोशी, कुसुम बिष्ट, चन्द्रकांता जोशी, लता बोरा, कल्पना जी आदि ने हिस्सा लिया।