भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा युवा मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश मंत्री विपिन पांडे को अनुशासनहीनता के आरोप में तत्काल प्रभाव से पदमुक्त करते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
HALDWANI NEWS-: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठनात्मक अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बड़ा कदम उठाया है। जिसके चलते भाजपा युवा मोर्चा उत्तराखंड (BJP Yuva Morcha Uttarakhand) के प्रदेश मंत्री विपिन पांडे (State Minister Vipin Pandey) को अनुशासनहीनता के आरोप में तत्काल प्रभाव से पदमुक्त करते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। आपको बता दे पार्टी की ओर से ये कार्रवाई भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट (BJP State President Mahendra Bhatt) के निर्देश पर की गई है।
जिसे युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत (Youth Front State President Shashank Rawat) ने आधिकारिक रूप से जारी किया। पांडे की न केवल पद से छुट्टी की गई, बल्कि उनकी सक्रिय सदस्यता भी रद्द कर दी गई है। भाजपा ने साफ कर दिया है कि संगठन में अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। चाहे वो कोई पदाधिकारी हो या सामान्य कार्यकर्ता, सभी को पार्टी के नियमों का पालन करना अनिवार्य है। तो वही पार्टी से निष्कासन के बाद विपिन पांडे ने सोशल मीडिया (social media) पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “धन्यवाद भाजपा… दायित्वमुक्त के लिए। मुझे भी हिंदुत्व के कार्यों पर आपकी रोक-टोक से मन नहीं मानता था। हिंदुत्व की आवाज उठाता था, उठाता रहूंगा।” बहराल उनकी ये प्रतिक्रिया साफ तौर पर इशारा करती है कि उन्होंने पार्टी के अंदर रहते हुए भी कई मुद्दों पर अपनी अलग राय रखी, खासकर हिंदुत्व से जुड़े विषयों पर।