प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को हल्द्वानी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष विनीत अग्रवाल के नेतृत्व में कालाढूंगी चौराहे पर फल वितरण किया गया
हल्द्वानी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को हल्द्वानी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष विनीत अग्रवाल के नेतृत्व में कालाढूंगी चौराहे पर फल वितरण किया गया। साथ ही भाजपा हल्द्वानी नगर के कार्यकर्ताओं के सहयोग से 17 शक्तिकेंद्रों में वैक्सीनेशन कैंप लगाए गए.
जिसमें प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ वेक्सीन लगवाई साथ ही लोगों को भी जागरूक किया। टीकाकरण केंद्रों पर पार्षद सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे. हल्द्वानी सब्ज़ी मंडी स्थित वैक्सीनेशन कैंप में भी लोगों ने वेक्सीन का लाभ लिया।
फल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ,महामंत्री प्रदीप जनोटी, उपाध्यक्ष हरिमोहन अरोरा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, दर्जा राज्यमंत्री प्रकाश हर्बोला, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा संजीव कुंवर, भाजपा नेता पंकज कपूर, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा महबूब अली, नगर महामंत्री प्रताप रैकवाल, मधुकर श्रोत्रिय, उपाध्यक्ष मनीष पाल, मंत्री सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष अमोल मेहरोत्रा, शक्तिकेंद्र संयोजक अनूप टंडन, नामित पार्षद देवेश अग्रवाल, रेनू टंडन, वंदना पंत, जिला सोशल मीडिया प्रभारी देवेंद्र बिष्ट, कनव अग्रवाल, जगदीश बल्लभ शर्मा, कन्हैया जायसवाल, भाजपा नेता नरेंद्र सिजवाल, मनोज अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहे।
साथ ही वैक्सीनेशन कैंप लगवाने में मनोज अग्रवाल, कमलेश जोशी गीता जोशी योगेश राजोर ,सोम सोनकर, अजय राज ,प्रेम पाती जीवनलाल, युसूफ मलिक प्रमुख कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।