हल्द्वानी.. जिलाधिकारी ने परिवहन अधिकारियों को दिए ये आदेश !

डीएम नैनीताल ने परिवहन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। गैर-अधिकृत एजेंटों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी

हल्द्वानी.. जिलाधिकारी ने परिवहन अधिकारियों को दिए ये आदेश !
JJN News Adverties

HALDWANI NEWS-: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने शनिवार को सम्भागीय परिवहन कार्यालय Cका औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को मौके पर दिये निर्देश। आरटीओ कार्यालय में कोई भी एजेन्ट अधिकृत नहीं है कानून का उल्लघंन करने पर सम्बन्धित एजेन्ट के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

जिलाधिकारी ने परिवहन अधिकारियों को निर्देश दिये कि आरटीओ कार्यालय से जनहित कार्य किये जाते है जिसमें ड्राइविंग लाईसेंस रजिस्ट्रेशन, रिनुवल, मोटर व्हीकल आदि के कार्य किये जाते हैं जो सीधे तौर पर आमजनमास से जुड़े हैं। आरटीओ कार्यालय में इन कार्यों में बाहरी व्यक्तियों की संलिप्त पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने संभागीय परिवहन अधिकारियों को निर्देश दिये कि भविष्य में सभी कर्मचारी ड्रैसकोड में आयेंगे तथा नेम प्लेट एवं आईकार्ड होना आवश्यक है, साथ ही जो कर्मचारी जिस पटल पर कार्य कर रहे हैं उक्त पटल पर भी नेम प्लेट होना आवश्यक है। ताकि कार्यालय में आने वाले कार्मिक को सही जानकारी व सुविधा मिले। उन्होंने आरटीओ को निर्देश दिये कि कार्यालय की नियमित मानिटरिंग के साथ ही चैकिंग अभियान भी चलाया जाए। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये कि इस सार्वजनिक कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में हों , शिकायत पेटी भी होना आवश्यक है साथ ही जो लोग दावा करते हैं कि शीघ्र कार्य कर दिया जायेगा इनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्यवाही भी करना सुनिश्चित करें।

*जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान यह भी निर्देश दिये कि आरटीओ कार्यालय में मुख्य गेट पर एक फ्लेक्सी लगाई जाए, उक्त फ्लेक्सी में इस कार्यालय में सरकार द्वारा कोई भी एजेन्ट अधिकृत नहीं है और जो नागरिक सेवायें है निर्धारित दरों पर समयबद्ध तरीके से मिलती हैं, का अंकन होना अनिवार्य है।  उन्होंने परिवहन अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी व्यवस्थाएं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

JJN News Adverties
JJN News Adverties